scriptझारखंड : लोहरदगा में कर्फ्यू अभी भी जारी, सोमवार को मिली 2 घंटे की ढील | Jharkhand Curfew still continues in Lohardaga 2 hours relaxation | Patrika News
विविध भारत

झारखंड : लोहरदगा में कर्फ्यू अभी भी जारी, सोमवार को मिली 2 घंटे की ढील

झारखंड के लोहरदगा ( Jharkhand ) CAA के समर्थन में निकाली गई थी रैली
रैली पर भीड़ के हमले के बाद लगा दिया गया था कर्फ्यू
सोमवार को कर्फ्यू में दो घंटों की दी गई ढील

नई दिल्लीJan 27, 2020 / 02:39 pm

Shivani Singh

bbc826cd3e683b6fa5884fcfbeae8b5f.jpg

,,

नई दिल्ली। झारखंड के लोहरदगा जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में निकली रैली पर भीड़ के हमले के बाद लगा कर्फ्यू कभी भी जारी है। सोमवार को कर्फ्यू में दो घंटों की ढील दी गई। बता दें कि CAA के समर्थन में 23 जनवरी को निकली गई थी।

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में भंग होगी विधान परिषद! रेड्डी सरकार के कैबिनेट में लगी मुहर

इस दौरान रैली पर विशेष समुदाय के लोगों की ओ से हमला किए जाने के बाद से यहां निषेधाज्ञा लागू है। हमलावरों ने 85 वाहनों और 40 से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी। लोहरदगा जिला प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए कर्फ्यू लगा दिया था। इसके बावजूद सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सभाएं की।

जिला प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) समेत अन्य अतिरिक्त बल भी तैनात करने पड़े। लोहरदगा मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 जनवरी को राज्यपाल के आवास के बाहर धरना दिया। महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लोहरदगा में गश्त कर रहे हैं।

jharkhand-section-144-1579832239-1-752x440.jpg
पुलिस के अनुसार, हिंसा के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी तरह 12 जनवरी को गिरिडीह जिले में भी सीएए-समर्थित रैली पर हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर शाह ने कहा- ईवीएम का बटन इतने गुस्से में दबाना कि शाहीन बाग में करंट लगे

गिरिडीह जिले में हिंदू संगठनों की ओर से सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जिसपर हमलावरों ने पत्थरबाजी की थी, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे और लाठी चार्ज किया था। भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया है।

Home / Miscellenous India / झारखंड : लोहरदगा में कर्फ्यू अभी भी जारी, सोमवार को मिली 2 घंटे की ढील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो