scriptदिल्ली: JNU में लेफ्ट विंग के छात्रों का हंगामा, वीसी के घर में घुसे | JNU Students of Left Wing tried to enterh VC's house | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली: JNU में लेफ्ट विंग के छात्रों का हंगामा, वीसी के घर में घुसे

छात्रों ने के वीसी के घर तक मार्च निकालने का किया था आह्वान
सुरक्षा कर्मचािरियों ने उन्हें जाने से रोका
वीसी की पत्नी के घायल होने की ख़बर

नई दिल्लीMar 25, 2019 / 10:54 pm

Shivani Singh

JNU

दिल्ली: JNU में लेफ्ट विंग के छात्रों का हंगामा, वीसी के घर में घुसे

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लेफ्ट विंग के छात्रों ने सोमवार शाम को वाइस चांसलर जगदीश कुमार के आवास पर हंगामा किया। छात्रों वीसी के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मचािरियों ने उन्हें जाने से रोक दिया। वहीं, जगदीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई और पत्नी को बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा चुनाव समिति की बैठक जारी, 8 सीटों पर फायनल हो सकते हैं नाम

 

 

https://twitter.com/ANI/status/1110212509796061184?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी की ‘न्याय’ योजना पर जेटली का पलटवार, ‘सात दशकों से कांग्रेस ने केवल धोखा दिया’

वीसी के घर तक मार्च निकालने का आह्वान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कि आज लेफ्ट विंग के छात्रों ने के वीसी के घर तक मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। मार्च के दौरान कुछ छात्र वापस होस्टल चले गए लेकिन कुछ छात्र उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगे। उन्हें सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक अधिकांश छात्र अपने छात्रावास में वापस चले गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।

वहीं, जेएनयू के वीसी ने ट्वीट कर हंगामें की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज शाम कुछ सौ छात्रों ने जबरन मेरे जेएनयू आवास में तोड़फोड़ की और अपनी पत्नी को कई घंटों तक घर के अंदर कैद रखा, मैं एक बैठक में था। उन्होंने आगे लिखा, ‘क्या यह विरोध का तरीका है? घर में अकेली महिला काे डराना?

https://twitter.com/mamidala90/status/1110208605226061825?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / दिल्ली: JNU में लेफ्ट विंग के छात्रों का हंगामा, वीसी के घर में घुसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो