महाराष्ट्र के अलावा जिन 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण ज्यादा है उनमें चंडीगढ़, पंजाब, गोवा, पुुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा का नाम शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत 1,74,602 की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।