1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनीट्रैप: पूरी फिल्मी है मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से गायब होने की दास्तान, इस महिला की मदद से हुआ अपहरण!

मेहुल के परिजनों का दावा है कि इस अपरहण कांड को जिन लोगों ने अंजाम दिया उनके भारत से कनेक्शन है। यानी थोड़ा घुमाकर कहें तो मेहुल के अपहरण में भारत का कनेक्शन है और उसे संभवत: हनीट्रैप के जरिए एंटीगुआ से गायब किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 Jun 2021, 8:45 AM IST

mehul-choksi.jpg

नई दिल्ली।

भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी छिपने के लिए एंटीगुआ में पिछले कुछ महीनों से शरण लिए हुए था, लेकिन हाल ही में वह यह से भी गायब हुआ। इसका खुलासा तब हुआ जब परिवार वालों ने एंटीगुआ पुलिस को उसके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन शुरू हुई और जल्द ही वह डोमिनिका में पकड़ लिया गया।

मेहुल और उसके परिवारवालों की कहानी पर गौर करें तो वह एंटीगुआ से खुद गायब नहीं हुआ था बल्कि, उसका अपहरण हुआ था। मेहुल के परिजनों का दावा है कि इस अपरहण कांड को जिन लोगों ने अंजाम दिया उनके भारत से कनेक्शन है। यानी थोड़ा घुमाकर कहें तो मेहुल के अपहरण में भारत का कनेक्शन है और उसे संभवत: हनीट्रैप के जरिए एंटीगुआ से गायब किया गया।

मेहुल ने तो यह भी दावा किया है कि अपहरण करने वाले इस गुट ने उसके साथ इस दौरान मारपीट भी की। उसके साथ मारपीट करते हुए तरह-तरह की यातनाएं दी गईं और नाव में बिठाकर डोमिनिका ले जाया गया। यहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यही नहीं, डोमिनिका की जिस जेल में उसे रखा गया है वहां भी साथी कैदियों ने उसकी मरम्मत की है।

यह भी पढ़ें:- अधजले शव की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, मां ने ही की थी 26 साल के बेटे की हत्या

एक अंग्रेजी मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण करने वाले गुट में शामिल महिला एंटीगुआ में रहती है। बीते कुछ समय से वह मेहुल चोकसी के साथ सुबह-शाम मिलती थी। इसके बाद मेहुल ने उससे दोस्ती कर ली। दावा किया जा रहा है कि बीते 23 मई महिला ने मेहुल चोकसी को अपने घर बुलाया था। मेहुल जैसे ही वहां पहुंचा कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया और मारपीट करने के बाद डोमिनिका ले गए।

हालांकि, गत रविवारर को एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा था कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका गया था और यहीं से वह पकड़ा गया। प्रधानमंत्री गैस्टन ने डोमिनिका सरकार से अपील की है कि मेहुल को एंटीगुआ भेजने की जगह सीधे यहां से भारत भेज दिया जाए।

यह भी पढ़ें:- मनोज बाजपेयी के फिल्म की चल रही थी शूटिंग, ग्रामीणों ने कहा- इसे बंद करो और यहां से निकलो

बता दें कि मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार 500 करोड़ रुपए के कर्ज धोखाधड़ी केस में भारत को उसकी तलाश है। यही नहीं उसका एक रिश्तेदार नीरव मोदी भी इसमें शामिल था। नीरव मोदी लंदन भाग गया था। इन दिनों वह लंदन की जेल में है।