दरअसल, पंजाब पुलिस को हाल ही में गुरदासपुर के गांव झंडा गुजरां के पास नाले के किनारे एक शव मिला। यह शव आधा जला हुआ था, इसलिए पुलिस के लिए पहचान करना मुश्किल हो रहा था। फिर भी पुलिस ने सबसे पहले आसपास के गांव वालों को पहचान के लिए बुलाया। कई लोग आए, मगर शिनाख्त करने में असमर्थता जाहिर की। पास के गांव बलवंडा से भी कुछ लोग पहचान के लिए आए। उस गांव की एक महिला को भी पुलिस ने पहचान के लिए बुलाया, मगर शव की शिनाख्त वह भी नहीं कर पाई।