scriptमाइक्रोसॉफ्ट ने बच्चों की मनुहार मानी, नहीं हटेगा पेंट सॉफ्टवेयर | Microsoft will not remove the Paint software | Patrika News
विविध भारत

माइक्रोसॉफ्ट ने बच्चों की मनुहार मानी, नहीं हटेगा पेंट सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर में पेंट सॉफ्टवेयर के शौकीन लोगों को माइक्रोसॉफ्ट ने राहत दी है। पेंट हटाए जाने की खबर का खंडने करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया कि पेंट को हटाए जाने की कोई योजना नहीं है।

Jul 25, 2017 / 02:42 pm

ghanendra singh

microsoft

microsoft

नई दिल्ली। कंप्यूटर में पेंट सॉफ्टवेयर के शौकीन लोगों को माइक्रोसॉफ्ट ने राहत दी है। पेंट हटाए जाने की खबर का खंडने करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया कि पेंट को हटाए जाने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 से हटाए जाने वाले सॉफ्टवेयर की लिस्ट जारी की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यूजर्स को 3डी पेंट टूल भी मिलेगा। जानकारों के मुताबिक ये टूल पेंट की तुलना में थोड़ा कठिन है। इसमें काफी अहम फीचर्स भी दिए गए हैं, जो एक प्रोफेशनल के लिए मददगार साबित होंगे। 


टि्वटर पर हुई थी माइक्रोसॉफ्ट की आलोचना
पेंट हाटए जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट की आलोचना शुरू हो गई है। लोग माइक्रोसॉफ्ट से लगातार फैसला वापस लेने की अपील कर रहे थे। इसके साथ ही टि्वटर पर यूजर्स ने पेंट को याद करते हुए कई तस्वीरें भी पोस्ट की थी।


1985 में आया था पेंट
1985 में विंडोज 1.0 के साथ पेंट को पेश किया गया था। उस जमाने में पेंट को ग्राफिक्स एडिटर कहा जाता था। मौजूदा समय में भी पेंट बच्चों में काफी लोकप्रिय है।

Home / Miscellenous India / माइक्रोसॉफ्ट ने बच्चों की मनुहार मानी, नहीं हटेगा पेंट सॉफ्टवेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो