scriptMonsoon Updates: सीजन के आखिरी दिन मानसून दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार | Monsoon Updates: heavy rain likely in this states up bihar delhi | Patrika News

Monsoon Updates: सीजन के आखिरी दिन मानसून दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2019 10:20:51 am

Submitted by:

Prashant Jha

गौरतलब है कि भारत में मानसून 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक खत्म हो जाता है। इस वर्ष मानसून देर से दस्तक दी थी।

Monsoon Updates: सीजन के आखिरी दिन मानसून दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Monsoon Updates: सीजन के आखिरी दिन मानसून दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। आखिर वक्त में भी मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है। उत्तर भारत में मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। पिछले 6 साल में ये पहला ऐसा मानसूनी सीजन है, जिसमें सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसात होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश तो कहर बनकर टूट रही है। दोनों राज्यों में अभी तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 6 साल में पहली बार इस मानसूनी सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रही भीषण बारिश की वजह से मैदानी और पहाड़ी इलाका पूरा जलमग्न हो चुके हैं। जंगली क्षेत्र में जानवर जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। आबादी वाले इलाकों में घर और सड़कों तालाब बन चुकी है और लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारतीय लोगों पर दागी मिसाइल, इंडियन आर्मी ने उड़ा दी कई चौकियां

Monsoon Updates: सीजन के आखिरी दिन मानसून दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

जून में सामान्य से 33 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड

हालांकि मौसम विभाग की मानें तो मानसून का आज आखिरी दिन है। गौरतलब है कि भारत में मानसून 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक खत्म हो जाता है। इस वर्ष मानसून देर से दस्तक दी थी। शुरुआत में मानसून की रफ्तार काफी धीमी थी। जून में सामान्य से 33 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं

 

rain

वहीं सीजन के अंत में मानसून दक्षिण भारत में भी अपना असर दिखा गया। दरअसल शुरुआती दौर में यहां जुलाई के महीने तक 30 फीसद से कम बारिश हुई थी। लेकिन अगस्त और सितंबर में यहां मूसलाधार बारिश से पूरे सीजन में सामान्य से 16 फीसद ज्यादा बारिश हुई।

rain

पूरे भारत में भले ही औसत से ज्यादा बारिश हुई हो, लेकिन केवल उत्तर भारत की बात करें तो यहां अब तक सामान्य से तीन फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं दक्षिण भारत में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो