नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ( Mukhtar Ansari ) को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए यूपी से 100 पुलिसकर्मियों की टीम रवाना हुई है। मुख्तार अंसारी को सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। अंसारी को यूपी के बांदा की जेल में रखा जाएगा। बांदा की रोपड़ जेल से दूसरी 900 किमी बताई जा रही है।