नई दिल्ली। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिन्दुत्व के नाम उपद्रव फैला रहे तत्वों पर रोक लगाने की जरूरत है। महबूबा ने इनकी तुलना इस्लाम का दुरुपयोग करने वाले आईएस तत्वों से की। उन्होंने जिस प्रकार ये हिन्दुत्व के नाम हिन्दुओं को भड़काते हैं उसी तरह से आईएसआईएस मुस्लिमों को भड़काता है। सहिष्णुता ही हमारे देश की पहचान है। अगर हम इन कट्टर तत्वों को नहीं रोक पाते हैं तो इंडिया भी सीरिया, अफगानिस्तान, इराक की तरह बन जाएगा।
महबूबा की पार्टी कश्मीर में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही है। दिल्ली के मीडिया इवेंट में उन्होंने कहा कि बिहार में हुए चुनावों में उन तत्वों को अच्छा सबक मिला है जो हिन्दुत्व को राष्ट्रवाद से जोड़ते हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की बेटी महबूबा मुफ्ती ने यह पूछे जाने पर कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों द्वारा पाकिस्तान चले जाओ की बात की जाती है तो उन्हें कैसा लगता है। महबूबा ने कहा, यहां भी वही मानसिकता है जो पाकिस्तान में है। यह पूछे जाने पर कि क्या वो अपने पिता की जगह मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।
Home / Miscellenous India / हिंदू कट्टरपंथी आतंकी संगठन आईएस जैसे खतरनाक : महबूबा मुफ्ती