scriptNHAI का फरमान, टोल से गुजर रहे जवानों को सलाम करें कर्मचारी | nhai ordered to give salute to the jawans on passing by toll | Patrika News
विविध भारत

NHAI का फरमान, टोल से गुजर रहे जवानों को सलाम करें कर्मचारी

NHAI कर्मचारियों को सेना के जवानों को सलाम करने को कहा गया है।

Dec 14, 2017 / 11:22 am

ashutosh tiwari

NHAI
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को सेना के जवानों को सलाम करने को कहा गया है। मामले में एनएचएआई के चैयरमैन दीपक कुमार ने कहा कि हमने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके तहत कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई सशस्त्र सेना का जवान या अधिकारी आपके टोल से गुजरता है तो आप देश सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करें और उनको सलाम करें।
उन्होंने कहा कि देश के वीर जवान हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी देते हैं इस वजह से उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। दीपक कुमार के मुताबिक एनएसएआई इसके लिए अपने कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी देगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि किस तरह जवानों का सम्मान करें और उनसे कैसा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जवानों का सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। इस काम के लिए एनएचएआई पर्यटन मंत्रालय की मदद भी लेगी। उन्होंने कहा कि हमारे इस कदम से सैनिकों का हौसला और बढ़ेगा।
तस्वीरों में देखिए किस तरह अपनी जान पर खेल कर ग्रामीणों को बचाने में जुटे सेना के जवान

एनएचएआई के मुताबिक सशस्त्र बलों के जवानों के आईडी कार्ड की जांच सिर्फ टोल प्लाज पर तैनात उच्च अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। किसी अन्य कर्मचारी को आईडी कार्ड जांचने का अधिकार नहीं होगा। एनएचएआई के टोल प्लाजा पर सैनिकों के लिए टोल पहले से ही मुफ्त है।
विरुष्का की ब्रांड वैल्यू 2 साल में होगी 1000 करोड़

पहले ड्रेस को लेकर जारी किया था आदेश
आपको बता दें कि एनएचएआई समय-समय पर अपने कर्मचारियों के लिए सर्कुलर जारी करता रहता है। इससे पहले एनएचएआई ने 2016 में ड्रेस कोड का आदेश जारी किया था। इसके बाद से एनएचएआई के कर्मचारी अब नेवी ब्लू शर्ट पैंट, सुरक्षा जैकेट और स्पोर्ट्स कैप में नजर आते हैं।

Home / Miscellenous India / NHAI का फरमान, टोल से गुजर रहे जवानों को सलाम करें कर्मचारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो