scriptदो लड़कियों ने कोर्ट में की शादी, कहा- अलग किया तो खुदकुशी कर लेंगे | Odisha first lesbian marriage against her family | Patrika News
विविध भारत

दो लड़कियों ने कोर्ट में की शादी, कहा- अलग किया तो खुदकुशी कर लेंगे

27 साल की सावित्री ने 28 वर्षीय मोनालिसा से शादी रचाई है। दोनों लड़कियों को नौकरी के दौरान एकसाथ रहते हुए प्यार हो गया था।

Jan 14, 2019 / 10:07 pm

Chandra Prakash

lesbian marriage

दो लड़कियों ने कोर्ट में की शादी, कहा- अलग किया तो खुदकुशी कर लेंगे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर किए जाने के बाद समलैंगिक जोड़े समाज में खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में ओडिशा में पहली बार दो युवतियों के आपस में शादी करने का पहला मामला सामने आया है। नौकरी के दौरान एक ही साथ रहने पर पहली बार दोनों ने एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया था।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के टंटियापाली गांव की निवासी 27 साल की सावित्री परिदा और पट्टामुंडई मंडल की 28 वर्षीय मोनालिसा नायक शादी रचाई है। दोनों लड़कियों ने नोटरी के समक्ष हलफनामा देकर आपस में शादी कर ली। समलैंगिक शादी के बाद दोनों के परिवार में विरोध की बातें भी सामने आई हैं। जिसके बाद उन्होंने धमकी दी है कि अगर उनके परिवार वालों ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया गया तो वे आत्महत्या कर लेंगी।

सावित्री और मोनालिसा एक ही कॉलेज में पढ़ती थीं और अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद एक दूसरे के संपर्क में आई थीं। वे कटक में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। खबर है कि ये दोनों किराए के एक मकान में रह रही थीं। यहीं दोनों ने एक दूसरे प्रति आकर्षित हुईं और कटक में रहने के दौरान ही शादी करने का फैसला किया था।

ऐसा ही एक मामला यूपी से पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। यहां बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह रचा लिया। दोनों युवतियां रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचकर एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल कर समलैंगिक शादी रचा ली। इनमें एक युवती की उम्र 26 साल और दूसरी युवती की उम्र 21 साल है, जो शादीशुदा और एक बच्चे की मां भी है। दीपशिखा ने बताया कि उसने अभिलाषा के साथ समलैंगिक शादी की है। वह स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अब आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि इस समलैंगिक शादी से दोनों के परिजन नाराज हैं और हमसे संबंध तोड़कर दोनों पिछले कई सालों से लिव इन रिलेशन में रह रही थीं। एक सवाल के जवाब में उसने कहा कि परिजनों के नाता तोड़ लेने के बाद दोनों नया घर बसाकर नए सिरे से जिंदगी जिएंगी।

Home / Miscellenous India / दो लड़कियों ने कोर्ट में की शादी, कहा- अलग किया तो खुदकुशी कर लेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो