7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, सीमा पर मारे गए सैनिकों के शव ले गया वापस

पाकिस्तान का अपने सैनिकों को लेकर ही दोगलापन सामने आया हाजीपुर सेक्टर में मारे गए सैनिकों के शव ले गया पाक गोलीबारी में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 14, 2019

e.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत के खिलाफ नई-नई साजिश रचने में जुटे पाकिस्तान का अपने सैनिकों को लेकर ही दोगलापन सामने आया है।

पाकिस्तान से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने जिसमें उसका दोगलापल साफ नजर आ रहा है।

दरअसल, हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन कर दिया था। भारतीय जवानों ने भी दुश्मन सेना को इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

इस गोलीबारी में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

यहां देखने वाली बात यह रही कि पाक सैनिक मारे गए अपने साथियों के शव लेने के लिए सफेद झंड़ा लहराते हुए आए वापस ले गए।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पाक सैनिकों के हाथ में झंडा है और वो पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दो शव लेकर जाते दिखाई पड़ रहे हैं।

असल में पाक सैनिक अपने जिन साथियों के शव ले जा रहे हैं, वो पंजाबी मुस्लिम हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान सीमा पर मारे जाने वाले मुस्लिम जवानों के शव तो ले जाता है।

लेकिन जब पीओके या अन्य हिस्सों से जवान मारे जाते हैं तो उनके शव नहीं ले जाता।