scriptआतंकवाद पर पाकिस्तान नहीं निभा रहा सकारात्मक भूमिका- राजनाथ | Pakistan is not playing a positive role on terrorism - Rajnath | Patrika News
विविध भारत

आतंकवाद पर पाकिस्तान नहीं निभा रहा सकारात्मक भूमिका- राजनाथ

उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क से आने वाले आतंकियों को रोकने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। 

Jun 27, 2016 / 12:05 am

विकास गुप्ता

rajnath

rajnath

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने में सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहा है। राजनाथ ने झारखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में रविवार को हरमू मैदान में हरियाली शपथ समारोह सह लोकतंत्र प्रहरी दिवस के अवसर पर देश से आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें माओवाद और ङ्क्षहसक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क से आने वाले आतंकियों को रोकने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में घुसपैठ में कमी आई है। इस दौरान उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए युवाओं से लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब देश में दूसरी बार ऐसी स्थिति न हो इसके लिए युवा तैयार रहें। राजनाथ ने कहा कि आज पर्यावरण को लेकर पूरा विश्व ङ्क्षचतित है। मुख्यमंत्री दास का यह प्रयास काफी सराहनीय है। पौधारोपण केवल मानव, समाज, देश, विश्व ही नहीं वरन पूरी सृष्टि की सेवा है। पेड़ लगाकर ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने आपातकाल के समय को याद करते हुए कहा कि उस समय विरोधियों को यातनाएं देकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया, लेकिन हमारे लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत है कि इसे कोई हिला नहीं सकता। लोकतंत्र हमारी रगों में है। लोकतंत्र की परिभाषा गढऩे के पूर्व से ही हमारे देश में लोकतंत्र चला आ रहा है। राजनाथ ने जम्मू कश्मीर में शनिवार को आंतकवादियों की गोली से शहीद हुए आठ जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कोई भी ताकत हमें आतंकवाद को समाप्त करने से नहीं रोक सकती।

जवानों के साहस, शौर्य और पराक्रम के कारण ही देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को लेकर रांची ही नहीं पूरी दुनिया में ङ्क्षचता जताई जा रही है। पर्यावरण के असंतुलन का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जल का संकट इसी की देन है। हमनें संकल्प लिया है- जल बचाओ-वृक्ष लगाओ। बरसात की एक-एक बूंद को बचाएंगे। इसके लिए पूरे राज्य में पोखर और तालाब खोदने का काम चल रहा है। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जायेगा।

एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलनेवाले इस अभियान में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। पौधे लगाने के साथ साथ उनका रख रखाव भी कराया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को पेड़ लगाने और उनके संरक्षण, पानी-बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग की भी शपथ दिलायी। इस अवसर पर राजनाथ और रघुवर दास सहित प्रदेश के मंत्री, सांसद व विधायकों ने पौधरोपण किया।

Home / Miscellenous India / आतंकवाद पर पाकिस्तान नहीं निभा रहा सकारात्मक भूमिका- राजनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो