नई दिल्ली।पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने निंदा की है। मुशर्रफ ने कहा कि मारे गए जवानों के परिवार के लिए मेरे मन में पूरी संवेदना है। मैं जानता हूं कि अपनों को खोने का गम क्या होता है। इसके साथ ही उन्होंने इमरान खान की बात को दोहराते हुए भारत को धमकी दी है। मुशर्रफ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मोदी अगर पाकिस्तान पर हमला करते हैं, तो ये उनके जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी।