नई दिल्ली। इमरान खान को गले लगाने के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर गले लाकर उनका स्वागत किया। बुधवार को दोनों देशों के बीच निवेश, टूरिज्म, हाउसिंग कॉर्पोरेशन, ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में पांच समझौता भी हुए। इन सबके बीच देश को इंतजार था कि प्रिंस पाकिस्तान और पुलवामा हमले पर अपनी बात रखेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।