महबूबा मुफ्ती ने कहा- यह सच है कि भारत की ओर से पठानकोट हमला और मुंबई हमले का सबूत पाकिस्तान को सौंपा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन इमरान खान एक नए पीएम हैं। वह रिश्तों में एक नई शुरुआत की बात कर रहे हैं, इसलिए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। हमें पुलवामा हमले का सबूत देना चाहिए और देखना चाहिए कि वे क्या करते हैं।