11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर के कुलगाम में हमले पर TMC का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए हमले को लेकर TMC विधायक कुणाल घोष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने देश की सुरक्षा, सीमा की निगरानी और खुफिया तंत्र को लेकर PMO, रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सवाल पूछे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Nov 2026, 6:58 PM IST

Kulgam Terror Attack

कुलगाम में हुआ आतंकी हमला (Photo-IANS)

Kulgam Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर को सीआरपीएफ के चेकपोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। वहीं अब इस पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक कुणाल घोष ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने देश की सुरक्षा और सीमा की निगरानी को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए।

कुणाल घोष ने केंद्र सरकार को घेरा

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि कुलगाम में हमले की घटना से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं और उनकी पार्टी पूरे मामले का ब्योरा जुटा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? सीमा की सुरक्षा किसके जिम्मे है और खुफिया तंत्र की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा है?

'केंद्र सरकार की है देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी'

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सवाल करते हुए कहा कि आखिर ये संस्थान क्या कर रहे हैं? उन्होंने खुफिया तंत्र की जिम्मेदारी को लेकर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

बंगाल में राजनीति करने का लगाया आरोप

TMC विधायक ने BJP पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पश्चिम बंगाल आकर राजनीतिक बयानबाजी कर रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हमले की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और इस घटना के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ BJP को जवाब देना चाहिए। 

जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा? 

वहीं इस हमले पर जम्मू -कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सुरक्षा में चूक नहीं है, बल्कि यह भारत सरकार की तरफ से एक चूक है। 

उन्होंने कहा कि हम घायल जवानों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। हालांकि, इससे कई सवाल खड़े होते हैं। यह हमला LG के कार्यक्रम स्थल से महज दो-तीन किलोमीटर दूर हुआ, इससे पता चलता है कि वे जब चाहें हमला कर सकते हैं, वे अपनी मर्जी की जगह पर हमला करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार बार-बार दावा करती है कि यहां हालात सुधरे हैं, लेकिन जब उन्हें फायदा दिखता है, तो वे अपना बयान बदल लेते हैं और कहते हैं कि हालात असल में खराब हैं। पिछले एक साल पर ही नजर डालें तो किश्तवाड़, पुंछ और राजौरी की घटनाओं को देखें। इन घटनाओं के बावजूद, वे लगातार यही कहते रहते हैं कि हालात ठीक हैं। किश्तवाड़ में 10-12 दिनों तक मुठभेड़ चलती रही, कुछ ऐसा ही हाल पुंछ-राजौरी इलाके में भी देखने को मिला।