सोनिया ने बताया कि जब वह भारत आई थी, तब यहां के खाने की इतनी सारी वैरायटी देखकर हैरान रह जाती थी। उन्होंने यह भी बताया की जब वे भारत आई तो उन्हें खाना बनाना नहीं आता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खाना बनाना सीख लिया। शुरूआत में भारतीय मसालों से उन्हें डर लगता था और भारतीय खाना बनाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें भारतीय व्यंजनों का स्वाद समझने और उनके साथ घुलने-मिलने में समय लगा।