मसूद अजहर पुलवामा हमले के अलावा विमान ICA18 की हाईजैकिंग, 2001 में भारतीय संसद पर हमला, नागरोटा हमला, उरी हमला और पठानकोट आईएएफ बेस हमले का मास्टरमाइंड है। इस सभी वारदातों में उसी के आतंकियों ने मौत का खेल खेला है। इन सबके बावजूद मसूद अजहर अबतक संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में नहीं है। हालांकि भारत लंबे समय से इसकी कोशिश में है, लेकिन हर बार चीन अपनी चाल चल देता है। दरवाजे के पीछे से पाकिस्तान की मदद करने वाला चीन यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में मसूद अजहर पर अपने वीटो का इस्तेमाल कर उसको बचाता रहा है।