कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि खेदपूर्ण और शर्मनाक- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज भी जैश ए मोहम्मद की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस ने इमरान को तीखी भाषा बोलने से पहले इतिहास को याद करने की सलाह दी और कहा, भूलिए मत कि श्रीमती इंदिरा गांधी और भारतीय सेना ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी। पाकिस्तान के 91000 सैनिकों ने ढाका में भारतीय सेना को आत्मसमर्पण किया था।