इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पुलवामा पर बेतुके बयान दिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत 14 फरवरी को हुए हमले को लेकर पाकिस्तान पर हमला करेगा तो उनके देश के पास हमले का जवाब देने के स्थान पर और कोई विकल्प नहीं बचेगा। खान ने कहा, 'अगर आप (भारत सरकार) सोचते हैं कि आप हम पर हमला करेंगे और हम जवाब देने के बारे में नहीं सोचेंगे..हम जवाब देंगे। हमारे पास जवाब देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा। हम सभी जानते हैं कि युद्ध शुरू करना आसान है..लेकिन यह हमें कहां ले जाएगा, केवल ईश्वर जानता है।'