3 फरवरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा था कि मैं कई लोगों से मिला हूं जिन्होंने कहा है कि हम भाजपा, देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहता हूं, आप क्या कर रहे हैं और आपके परिवार में और कौन लोग हैं। वह बताता है कि मैंने अपनी दुकान बंद कर दी है क्योंकि वह ठीक से नहीं चल रही थी... घर में पत्नी, बच्चे हैं। मैं कहता हूं, पहले अपने घर की देखभाल करें, क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता। ऐसे में पहले अपना घर संभालें और अपने बच्चे, संपत्ति देखने के बाद पार्टी और देश के लिए काम करें। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान को पीएम मोदी से जोड़कर खूब राजनीति की।