पवार से पूछा कि क्या आप वंशवाद को आगे बढ़ा रहे हैं तो पवार ने कहा कि पार्थ पवार, रोहित पवार और अजीत पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन शरद पवार चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले परिवार की ओर से बारामती लोकसभा सीट से सांसद हैं। जबकि अजीत पवार जोकि शरद पवार के भतीजे हैं वह मौजूदा समय में विधायक हैं और वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।