scriptIndependence Day 2020: लड़कियों की शादी की उम्र में हो सकता है बदलाव, PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए संकेत | PM Modi Big Statement on on Girls Marriage Age | Patrika News
विविध भारत

Independence Day 2020: लड़कियों की शादी की उम्र में हो सकता है बदलाव, PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए संकेत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM NArendra Modi ) ने 74वें स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 ) के मौके पर लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में लड़कियों की शादी की उम्र ( Girls Marriage Age ) बढ़ाई जा सकती है।

Aug 15, 2020 / 04:08 pm

Kaushlendra Pathak

PM Modi Big Statement on on Girls Marriage Age

पीएम मोदी ने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली। पूरे देश में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 ) धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को संबोधित किया और कई घोषणाएं की। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने लड़कियों की शादी ( Girls Marriage Age ) की उम्र को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लड़कियों की शादी करने की मिनिमम उम्र बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बाबत सरकार ने एक कमेटी बनाई है और उसका सुझाव जल्द ही आने वाला है। जिसके बाद सरकार उसपर फैसला ले सकती है।
लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर PM ने दिए बड़े संकेत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi on girls marriage age ) ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र पर दोबारा विचार करने के लिए एक कमिटी बनाई है। जैसे ही उस कमिटी की रिपोर्ट आती है, सरकार पर जल्द से जल्द से उस पर फैसला लेगी। यहां आपको बता दें कि देश में इस समय में लड़कियों की शादी की न्यूतम उम्र 18 साल निर्धारित है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे अब 21 साल किया जा सकता है। इतना नहीं सरकार की ओर से जिस कमिटी का गठन किया गया, वह ये भी देखेगी कि लड़कियों में कुपोषण कम करने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल जून महीने में केन्द्र सरकार (Central Government ) ने लड़कियों की शादी की उम्र पर विचार करने के लिए एक कमिटी का गठन किया था। बताया जाता है कि इस कमिटी के पीछे सरकार का मकसद मातृत्व मृत्यदर को कम करना है।
सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने अपने बजट भाषण (Budget Speech 2020) के दौरान कहा था कि महिला के मां बनने की सही उम्र के बारे में सलाह देने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि वैवाहिक बलात्कार को बचाने के लिए बाल विवाह को पूरी तरह से अवैधा माना जाए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों की शादी की उम्र न्यूनतम उम्र तय करने की जिम्मेदारी सरकार के ऊपर छोड़ था। लिहाजा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से आज इस बात के संकेत दे दिए हैं कि जल्द लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव किया जा सकता है।

Home / Miscellenous India / Independence Day 2020: लड़कियों की शादी की उम्र में हो सकता है बदलाव, PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो