3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ लेते ही काम में जुटे PM मोदी, मॉरिशस और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों से की वार्ता

शपथ लेते ही पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत एक्टिव मोड में आ गए। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला और मॉरिशस के PM प्रविंद से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं के साथ आज पीएम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 May 2019, 3:55 PM IST

Sri Lankan President

शपथ लेते ही काम में जुटे PM मोदी, मॉरिशस और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों से की वार्ता

नई दिल्ली। देश की कमान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आ गई है। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेते ही पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत एक्टिव मोड में आ गए। उन्होंने अगले ही दिन शुक्रवार हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार से मुलाकात की।

अमित शाह के बाद भाजपा का नया अध्यक्ष कौन? दावेदारों में इस नेता का नाम सबसे ऊपर

स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर

इसके साथ ही प्रधानमंत्री पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाय जेनेबकोव से भी बातचीत की। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) का अध्यक्ष किर्गिस्तान भारत के लिए कई मामलों में काफी अहम है। इसके साथ ही वह मध्य एशिया में भारत का मजबूत साझेदार भी है।

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकियों को घेरा, 2 आतंकी ढेर

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार यह पद संभालने वाले वह भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दूसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं।