3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकियों को घेरा, 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। सुगन इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल और लश्कर के कमांडरों को घेर लिया। भारतीय जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का करारा जवाब दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 May 2019, 3:05 PM IST

Shopian

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

नई दिल्ली।जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां सुगन इलाके के घनाड गांव में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल और लश्कर के कमांडरों को घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का करारा जवाब दिया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

सोपोर में एलईटी के 2 आतंकवादी ढेर

इससे पहले बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को सोपोर में एक तलाशी अभियान चलाया था। राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों की गांव में मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया और शैक्षिक संस्थानों को भी बंद कर दिया था।

एक नागरिक की मौत

जबकि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजोरा गांव में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्षो में एक नागरिक की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि संघर्ष उस समय शुरू हुआ, जब आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान चल रहा था।