15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Accident : गश्त पर निकले दो सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Gonda accident news: गोंडा में गश्त पर निकले दो सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने नशे में कार चला रहे SBI बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Gonda Accident

दुर्घटना में घायल सिपाही को अस्पताल ले जाते फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में देर रात गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके से कार चालक को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घायल सिपाहियों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात में गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, करनैलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही हिमांशु प्रजापति और अनिल कुमार गुप्ता बाइक से चौरी चौराहा की तरफ गश्त करने जा रहे थे। इसी दौरान गोनवा इलाके के पास पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

नशे की हालत में चल रहा था कार, आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

उधर, पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद कार चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान सीसामऊ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बैंक मैनेजर राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में कार चला रहा था। देर रात उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।