12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कोई जाहिल है तो हम उसे नहीं सिखा सकते’, रेसलर विनेश फोगाट पर क्यों भड़क गए सांसद?

गोंडा के कैसरगंज से सांसद करण भूषण (Kaiserganj MP Karan Bhushan) ने महिला पहलवान विनेश फोगाट (Female Wrestler Vinesh Phogat) के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर गंभीर आरोप लगाए थे।

2 min read
Google source verification

गोंडा

image

Vinay Shakya

May 12, 2026

MP Karan Bhushan

सांसद करण भूषण सिंह (File Photo- Karan Bhushan 'X')

महिला पहलवान विनेश फोगाट (Wrestler Vinesh Phogat) के बयान पर गोंडा के कैसरगंज से सांसद करण भूषण ने पलटवार किया है। सांसद करण भूषण ने कहा कि कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते हैं। सबको मर्यादा में रहना चाहिए। करण भूषण ने गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 3 दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप के मौके पर यह बयान दिया है।

सांसद बोले- हम जाहिल को नहीं सिखा सकते

महिला पहलवान विनेश फोगाट के बयान पर कैसरगंज से सांसद करण भूषण ने कहा- यदि कोई 'बेशर्म' जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते हैं। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में हो रही 3 दिवसीय नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची विनेश फोगाट को खेलने से रोक दिया गया। कुश्ती संघ ने विनेश को 14 दिनों का 'कारण बताओ' नोटिस जारी करते हुए उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद विनेश फोगाट अपनी दावेदारी पेश करने स्टेडियम पहुंची थीं, लेकिन संघ ने उन्हें बिना नोटिस का जवाब दिए मैट पर उतरने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।

विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ पर लगाए आरोप

चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से रोके जाने पर रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनेश ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि मैं फिर से मैट पर उतरकर कुश्ती लड़ूं। मेरा करियर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोगाट ने तर्क दिया कि जब उन्हें जवाब देने के लिए 14 दिन का समय मिला है तो उससे पहले उन्हें दोषी मानकर खेलने से रोकना गलत है। विनेश का कहना है कि प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हो, लेकिन उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं।

WFI ने क्या कहा?

कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिना नोटिस का जवाब दिए वह टूर्नामेंट नहीं खेल सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि विनेश का रजिस्ट्रेशन पहले हो गया था, लेकिन डेटा चेक करने के बाद अनुशासनहीनता को लेकर उन्हें नोटिस भेजा गया था। संजय सिंह के अनुसार, विनेश यहां आकर खेलने के लिए रिक्वेस्ट कर रही थीं, लेकिन यह WFI के संविधान और नियमों के खिलाफ है।