11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, ‘मुझे जानबूझकर रोका जा रहा’, WFI बोला- नियम तोड़कर नहीं खेलने देंगे

Vinesh Phogat: गोंडा के नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पहुंचीं महिला पहलवान विनेश फोगाट Vinesh Phogat ने WFI पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से रोका जा रहा है। वहीं WFI अध्यक्ष Sanjay Singh ने साफ किया कि नियमों की प्रक्रिया पूरी किए बिना उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

2 min read
Google source verification
विनेश फोगाट फोटो सोर्स ANI

विनेश फोगाट फोटो सोर्स ANI

गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पहुंचीं महिला पहलवान Vinesh Phogat ने WFI पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश हो रही है। विनेश ने दावा किया कि उन्होंने संन्यास से वापसी के सभी नियम पूरे किए हैं। पहले नोटिस का जवाब भी भेज दिया है। वहीं WFI अध्यक्ष Sanjay Singh ने साफ कहा कि नियमों के तहत जवाब दिए बिना उन्हें टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रहे नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान सोमवार को बड़ा विवाद सामने आ गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं महिला पहलवान Vinesh Phogat ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर उन्हें जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया। नंदिनी नगर स्टेडियम पहुंचीं विनेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पूरी तैयारी और सभी नियमों का पालन करके टूर्नामेंट खेलने आई हैं। उन्होंने बताया कि WFI की ओर से उन्हें ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब उन्होंने दे दिया है।

विनेश फोगाट का दावा, उन्होंने संन्यास से वापसी की सभी औपचारिकताएं पूरी की

विनेश ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को नोटिस दिया गया। जबकि प्रतियोगिता शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने दिसंबर 2024 में ही खेलने की इच्छा जाहिर कर दी थी। तो छह महीने तक नोटिस क्यों नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा, “अगर पहले नोटिस दिया जाता। तो हम समय पर जवाब दे देते। अब शनिवार और रविवार को कोर्ट बंद रहता है। ऐसे में हमें कानूनी मदद लेने का भी मौका नहीं मिला। विनेश ने दावा किया कि उन्होंने जून 2024 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को भी संन्यास के बाद वापसी की जानकारी दे दी थी। उनके मुताबिक उन्होंने वापसी से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। इसलिए उन्हें 26 जून 2026 तक अयोग्य ठहराने का फैसला गलत है।

डोप टेस्ट देकर पूरी तरह से क्लीन होकर खेलने आई

उन्होंने कहा कि वह डोप टेस्ट देकर पूरी तरह क्लीन तरीके से खेलने आई हैं। लेकिन उनके खिलाफ पहले से साजिश की जा रही है। विनेश ने पूर्व WFI अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके इशारे पर उन्हें खेलने से रोका जा रहा है।

हमारे साथ राजनीतिक हो रही, जानबूझकर प्रतियोगिता से दूर किया गया

सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर विनेश ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा मिली थी। लेकिन अब सुरक्षा कर्मियों ने भी वहां जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ राजनीति की जा रही है। उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से दूर रखने की कोशिश हो रही है।

WFI अध्यक्ष बोले- नियम विरुद्ध खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती

वहीं भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Singh ने विनेश के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद जांच प्रक्रिया में उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नियमों के अनुसार जवाब मिलने और प्रक्रिया पूरी होने तक वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकतीं। संजय सिंह ने कहा, “वह यहां खेलने की अनुमति मांगने आई थीं, लेकिन WFI नियमों के खिलाफ जाकर किसी को अनुमति नहीं दे सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि कुश्ती अब सही तरीके से चल रही है और देशभर के पहलवान प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खुश हैं। अंत में उन्होंने साफ किया कि विनेश का स्वागत है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग