13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण सिंह के नन्दिनी नगर कॉलेज पर अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, CCTV बिना चल रही परीक्षा रिजल्ट पर रोक

Awadh University Action: गोण्डा के नन्दिनी नगर पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा न मिलने पर अवध विश्वविद्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के औचक निरीक्षण में बीएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा संदिग्ध मिलने पर संबंधित कक्ष की परीक्षाएं और रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है।

2 min read
Google source verification
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति फोटो सोर्स विभाग

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति फोटो सोर्स विभाग

अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाओं के दौरान कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने गोण्डा के चर्चित नन्दिनी नगर पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। जांच में एक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा न मिलने पर बीएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा संदिग्ध पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उस कक्ष में आगामी परीक्षाएं कराने पर रोक लगा दी है।

अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर बड़ा संदेश देते हुए नन्दिनी नगर पीजी कॉलेज पर कड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम को विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ तृतीय पाली की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। यह कॉलेज बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या तीन में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं मिला। इसी कक्ष में बीएससी षष्टम सेमेस्टर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हो रही थी। विश्वविद्यालय की टीम को परीक्षा संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसके बाद कुलपति ने तत्काल सख्त निर्देश जारी कर दिए।

आगामी आदेश तक कक्ष संख्या तीन में कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया कि आगामी आदेश तक कक्ष संख्या तीन में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। साथ ही इसी कक्ष में आयोजित तृतीय पाली की परीक्षा का परिणाम भी रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बीएससी षष्टम सेमेस्टर रसायन विज्ञान विषय का परिणाम जांच पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त हो सकता

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।

सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था अनिवार्य रूप से दुरुस्त रखी जाए

परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन को भविष्य के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था अनिवार्य रूप से दुरुस्त रखी जाए। कुलपति ने निरीक्षण अभियान के दौरान मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और साकेत पीजी कॉलेज का भी निरीक्षण किया।