scriptपंजाब: जालंधर में सुधार गृह से 85 लड़कियां भागीं, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा | Punjab: 85 girls escaped from reform home in Jalandhar | Patrika News
विविध भारत

पंजाब: जालंधर में सुधार गृह से 85 लड़कियां भागीं, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा

Highlights

लड़कियों के भागते ही आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मचा गया।
अलग-अलग स्थानों से लड़कियों को पकड़ा गया।

 

नई दिल्लीMar 09, 2021 / 12:01 am

Mohit Saxena

Police Rehearsel

Police Rehearsel

नई दिल्ली। जालंधर में कपूरथला चौक के पास गांधी वनिता आश्रम से सोमवार को 85 लड़कियां फरार हो चुकी हैं। लड़कियों के भागते ही आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मचा गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया और अलग-अलग स्थानों से लड़कियों को पकड़ा गया।
बिहार: खगड़िया में सरकारी स्कूल की दीवार ढही, दस से अधिक लोग दबे, छह की मौत

लड़कियों ने सड़क पर खासा हंगामा करा और वापस आश्रम जाने से मना कर दिया। बाद में आश्वासन मिलने पर लड़कियों को पुलिस आश्रम तक वापस लाने में कामयाब हुई। लड़कियों ने गांधी वनिता आश्रम के प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लड़कियों का कहना है कि उनकी आयु 16 वर्ष से अधिक हो चुकी है और उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। इसके साथ खाना और दवाई भी समय पर नहीं देने का आरोप लगाया है।
करीब एक घंटे तक लड़कियां सड़क पर खड़े होकर हंगामा करती रहीं और वापस न जाने पर अड़ी थीं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपों की जांच करवाई जाएगी। इस संबंध में फिलहाल गांधी वनिता आश्रम प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
गांधी वनिता आश्रम लड़कियों का सुधार गृह है। वहां पर काफी लड़कियां बालिग हो चुकी हैं, जिनको अभी रिहा नहीं किया जा रहा है। एडीसीपी सरोया का कहना है पुलिस ने तमाम लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर वापस गांधी वनिता आश्रम भेज दिया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zs3d5

Home / Miscellenous India / पंजाब: जालंधर में सुधार गृह से 85 लड़कियां भागीं, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो