'स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत' रपट में कहा गया है, "झारखंड, जम्मू और कश्मीर और उप्र ने आधार वर्ष (2014-15) से समीक्षाधीन वर्ष (2015-16) तक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सर्वाधिक सुधार किया है। इसके संकेतकों में नवजात मृत्यु दर, पांच साल की उम्र तक के बच्चों की मृत्यु दर, पूर्ण टीकाकरण कवरेज, संस्थागत प्रसवों और एंटी-रेट्रोवायरल थैरेपी करवा रहे एचआईवी ग्रस्त लोगों की संख्या (पीएलएचआईवी) शामिल है। हालांकि, यह देखा गया है कि जिन राज्यों में सबसे निचले स्तर के विकास से शुरुआत की है, उन्हें राज्यों की वृद्धिशील प्रगति में फायदा मिला है और उनका स्वास्थ्य सूचकांक सुधरा है, लेकिन इन राज्यों के लिए इस सुधार को बरकरार रखना और बेहतर स्वास्थ्य का स्तर बनाए रखना एक चुनौती है।