scriptNightclub में फैंस ने चुराया सलमान खान का वॉलेट और पेंडेंट | Salman Khan's female fans robbed him? | Patrika News
विविध भारत

Nightclub में फैंस ने चुराया सलमान खान का वॉलेट और पेंडेंट

बांद्रा के एक Nightclub में चार फीमेल फैंस ने सलमान खान के वॉलेट, सनग्लास और पेंडेंट पर किया हाथ साफ

Oct 07, 2015 / 08:22 am

Rakesh Mishra

salman2

salman2

मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपकमिंग शो “बिग बॉस” और फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फीमेल फैंस उनके नए अंदाज को लेकर फिर से क्रेजी हैं। लेकिन उनकी कुछ फैंस ऎसी भी हैं, जिनके कारण सलमान कुछ अपसेट हैं।




दरअसल, हाल ही बांद्रा के एक नाइट क्लब में चार फीमेल फैंस ने सलमान से बातचीत करनी चाही। सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनसे बातचीत की, लेकिन उन फैंस के जाने के बाद जब सलमान ने पास की टेबल पर रखे अपने सामान को देखा, तो वह गायब था। फैंस ने बातचीत के दौरान उनके सामान को चुरा लिया, जिसमें वॉलेट, सनग्लास और पेंडेंट शामिल था। सलमान के सिक्योरिटी गाड्र्स ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करवाने के लिए कहा, लेकिन सलमान ने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद सलमान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है।


Home / Miscellenous India / Nightclub में फैंस ने चुराया सलमान खान का वॉलेट और पेंडेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो