5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास समुदाय के लिए रिजर्व रखे जाएंगे Corona Vaccine के 60 हजार डोज, सीरम इंस्टिट्यूट का फैसला

देशभर में लगातार बढ़ रहे Coronavirus के खतर के बीच आई बड़ी खबर खास समुदाय के लिए अलग से Reserve रखी जाएंगे Corona Vaccine के Doses Serum Institute Of India ने लिया फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jul 2020, 4:39 PM IST

Corona Vaccine reserve for parsi Community

पारसी समुदाय के लिए रिजर्व रखे जाएंगे 60 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में 14 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस 32 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हर किसी की उम्मीदें अब कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) पर टिकी हैं।

इस बीच कोरोना वैक्सीन बनाने वाली भारतीय साझेदार कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ( Serum Institute of India ) के मालिक ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पूनावाला अपने पारसी समुदाय के लिए 60 हजार वैक्सीन सुरक्षित रखने की बात कही है।

कोरोना संकट के बीच दिग्गज नेता में हुई संक्रमण की पुष्टि, हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में किया भर्ती

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने ये फैसला लिया है कि कोरोना वैक्सीन तैयार होने पर इसके 60 हजार डोज पारसी समुदाय ( Parsi Community ) के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। एक निजी चैनल से बातचीत में बॉम्बे पारसी पंचायत के चेयरमैन दिनशॉ मेहता और अदार पूनावाला ( Adar Poonawalla ) ने इस बात की पुष्टि की कि अगर सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना का वैक्सीन बनाने में सफल होती है तो इसके 60 हजार डोज पारसी समुदाय के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे।

आपको बता दें कि देशभर में पारसी समुदाय की संख्या 60 हजार के करीब ही है। दरअसल ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के साथ भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया साझेदारी के साथ कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही है। अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं।

पूनावाला के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट बड़े पैमाने पर इस वैक्सीन का प्रोडक्शन करने जा रही है। ऐसे में वैक्सीन के तैयार होने पर इसकी 60 हजार शीशियों को पारसी समुदाय के लिए रिजर्व रखा जाएगा।

सीरम ने अपने कोरोना वैक्सीन के लिए हाल में डीजीसीआई से दूसरे और तीसरे ह्यूमन ट्रायल के लिए मंजूरी भी मांगी है। कोविड शील्ड नाम से तैयार हो रही कोरोना की वैक्सीन के अगले ट्रायल के लिए शुक्रवार को ही पुणे स्थित कंपनी ने इजाजत मांगी है।

अनलॉक-3 में सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम, एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटेगी रौनक, जानें क्या होंगे नए नियम

दरअसल पूनावाला की मानें तो दिसंबर तक कंपनी के 300 से 400 मिलियन डोज बाजार में तैयार होकर पहुंच जाएंगे। वहीं इनकी कीमत की बात की जाए तो भारत में इसका दाम करीब 1 हजार रुपए के आस-पास होगा।