1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की मां से मिलने पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, प्रधानमंत्री को लेकर बोली यह बात

भारतवर्ष अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है इस मौके पर केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव मना रही है जुबिन नौटियाल पीएम मोदी की मां से मिलने उनके घर पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Mar 2021, 9:12 PM IST

PM मोदी की मां से मिलने पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, प्रधानमंत्री को लेकर बोली यह बात

PM मोदी की मां से मिलने पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, प्रधानमंत्री को लेकर बोली यह बात

नई दिल्ली। भारतवर्ष अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव ( Amrit Mahotsav ) मना रही है, जिसके अंतर्गत देश भर में देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के गांधी आश्रम से इस महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ( Singer Jubin Nautiyal ) ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जिसके बाद वह पीएम मोदी की मां हीराबेन से मिलने उनके घर पहुंचे।

होली पर बिहार लौटने वालों के लिए एडवाइजरी, बुखार या करोना के लक्षण हों तो न करें रेल यात्रा

नौटियाल ने मां हीराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया

जुबिन नौटियाल ने यहां पीएम मोदी की मां हीराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जुबिन ने हीराबेन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में जुबिन ने लिखा कि अब पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने विनम्र और डाउन टू अर्थ क्यों हैं। प्रधानमंत्री को यह विनम्रता अपनी मां हीराबेन से विरासत में मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले जुबिन नौटियाल अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और यहां अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए।

कोरोना का खौफ: दिल्ली में फिर मिले COVID के 400 से ज्यादा मामले, जानिए कितनों ने तोड़ा दम

जुबिन नौटियाल पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी

यही नहीं कार्यक्रम के बाद जुबिन नौटियाल पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी से भी मिले। जिसके बाद वह पंकज मोदी के साथ यहां से सीधा उनके घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पीएम मोदी की 95 वर्षीया मांग हीराबेन से मुलाकात की। आपको बता दें कि भारत 15 अगस्त को अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लेगा। केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्षों को 75 हफ्तों के कार्यक्रम के रूप में मनाने की योजना बनाई है। जिसके चलते 12 मार्च के एतिहासिक दिन पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव का आगाज किया। भारतीय इतिहास में 12 मार्च वो तारीख है, जब राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने अंग्रेजों द्वारा नमक पर लगाए टैक्स के खिलाफ दांडी यात्रा शुरू की थी। इसके साथ ही शुक्रवार को महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह को भी 91 साल पूरे हो गए हैं।