scriptसपा नेता Akhilesh Yadav ने ट्विट कर बताया, नेताजी अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे | SP leader Akhilesh Yadav tweeted, Netaji returned home after recovering from hospital | Patrika News
विविध भारत

सपा नेता Akhilesh Yadav ने ट्विट कर बताया, नेताजी अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे

 

आज मुलायम सिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।
नेताजी के साथ पत्नी और अन्य सहायक भी उपचार के बाद लौेटे घर।

नई दिल्लीOct 25, 2020 / 11:03 pm

Dhirendra

akhilesh.png

मुलायम सिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने रविवार को एक ट्विट कर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेताजी मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। अपने ट्विट में उन्होंने बताया है कि फिलहाल वह कुछ दिन घर पर ही रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1320384024305598464?ref_src=twsrc%5Etfw
अखिलेश यादव के इस ट्विट के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई है कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमण ( Corona infection ) से मुक्त हो गए हैं।
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मिली छुट्टी

रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव ( Corona report negative ) आने के बाद मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी साधना व 3 घरेलू सहायक भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इन लोगों का इलाज भी मेदांता में ही चल रहा था। इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
14 अक्टूबर को हुए थे अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी तथा उनके घरेलू सहायक 14 अक्टूबर को मेदांता भर्ती हुए थे। सभी की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Home / Miscellenous India / सपा नेता Akhilesh Yadav ने ट्विट कर बताया, नेताजी अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो