scriptमुंबई धमाकों की 25वीं बरसी, क्या हुआ मुंबई के गुनहगारों का ? | Status of mumbai 1993 blast accused | Patrika News
विविध भारत

मुंबई धमाकों की 25वीं बरसी, क्या हुआ मुंबई के गुनहगारों का ?

आज ही के दिन 25 साल पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लगातार हुए बम धमाकों से दहल उठी थी।

Mar 12, 2018 / 03:59 pm

Shweta Singh

Daud Ibrahim

नई दिल्ली। आज ही के दिन 25 साल पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लगातार हुए बम धमाकों से दहल उठी थी। उस धमाके की गूंज आज भी हर देशवासी के कानों में गुंज रही है। 25 सालों के बाद आज भी देशवासियों का खून उन गुनहगारों ेक नाम से उबल उठता है। किसने अंजाम दिया इतने बड़े धमाकों का और आज 25 साल के बाद भी क्या मुंबई को इंसाफ मिला , कहां है मुंबई के गुनहगार। रिपोर्ट में जानिए गुनहगारों का हाल–

दाऊद इब्राहीम कास्कर- दाऊद के इशारे पर ही मुंबई को दहलाया गया था। भारत सरकार और यूएन द्वारा दाउद को आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। दाउद इंटरपोल के वांछित अपराधियों की लिस्ट में है। फिलहाल भारत सरकार ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।

टाइगर मेमन– माना जाता है कि ब्लास्ट की पूरी साजिश इसी के शैतानी दिमाग की उपज थी। टाइगर मेमन ही वह शख्स था जिसने धमाका करने वालों का संपर्क दाउद इब्राहिम से करवाया फिलहाल भगौड़ा।

मोहम्मद दौसा-दाऊद का मुख्य सहयोगी मोहम्मद दौसा फिलहाल भगौड़ा है।

अबू सलेम– मुख्य साजिशकर्ता जून 2017 में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई।

करीमुल्लाह खान– उम्रक़ैद

रियाज़ सिद्दीक़ी-10 साल क़ैद

ताहिर मर्चेंट-फांसी

राशिद खान-फांसी

मुस्तफा दौसा-दोषी क़रार

याकूब मेमन– जुलाई 2015 में फांसी दी गई

अब्दुल कय्यूम-अब्दुल कय्यूम को अदालत ने सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

बता दें कि मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 बम धमाके हुए थे। इनमें 257 लोगों की मौत हुई थी और करीब 700 लोग घायल हुए थे। साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई।

Hindi News/ Miscellenous India / मुंबई धमाकों की 25वीं बरसी, क्या हुआ मुंबई के गुनहगारों का ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो