script2019 लोकसभा चुनाव से पहले सुनील अरोड़ा बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त | Sunil Arora takes charge as new Chief Election Commissioner of India | Patrika News
विविध भारत

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सुनील अरोड़ा बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त

सुनील अरोड़ा ने ओम प्रकाश रावत के शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला।

नई दिल्लीDec 02, 2018 / 11:39 am

Shivani Singh

sunil arora

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील अरोड़ा ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत के शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त होने के बाद आज अरोड़ा ने उनकी जगह पद भार संभाला है।

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार की बड़ी जीत, आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत करेगा जी-20 की मेजबानी

https://twitter.com/ANI/status/1069102058396098560?ref_src=twsrc%5Etfw

आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनाव की कमान अरोड़ा के साथ

बता दें कि अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने के बारे में विधि मंत्रालय ने मंगलवार को ही अधिसूचना जारी कर दी थी। पद भार संभालते ही अब सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की कमान नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के हाथों में होगी। वहीं, इससे पहले उनकी नियुक्ति चुनाव आयुक्त के तौर पर 31 अगस्त, 2017 को हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया।

यह भी पढ़ें

कैप्टन पर टिप्पणी कर फंसे सिद्धू, अपनी ही सरकार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा मांगा

कौन है सुनील अरोड़ा

सुनील अरोड़ा आईएएस के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी। अरोड़ा राजस्थान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। इन पदों के आलाव वह केंद्र सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

Home / Miscellenous India / 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सुनील अरोड़ा बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो