scriptझारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर | The Jharkhand government gave jobs to one lakh youth in a day, provided the proposed offer letter | Patrika News
विविध भारत

झारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर

गुरुवार को झारखंड सरकार ने राजधानी रांची में करीब एक लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया।

नई दिल्लीJan 10, 2019 / 09:12 pm

Anil Kumar

झारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर

झारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर

रांची। रोजगार के मुद्दे पर हमेशा सियासी बयानबाजी होती रहती है लेकिन झारखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दरअसल गुरुवार को झारखंड सरकार ने राजधानी रांची में करीब एक लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया। इस समिट के दौरान 106,619 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए सांकेतिक ऑफर लेटर प्रदान किए गए। बता दें कि यह आयोजन मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कराया है।

कौशल विकास के क्षेत्र में हुआ है ऐतिहासिक काम: सीएम

आपको बता दें कि इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा, “झारखंड ने कौशल विकास के क्षेत्र में इतिहास बनाया है। मैं झारखंड और कॉपोर्रेट क्षेत्र की टीम को धन्यवाद देता हूं। मैं उन एक लाख युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्हें नौकरी मिली और उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।” इस विशेष मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और ग्लोबल स्किल समिट को नौकरी के अवसरों का ‘कुंभ’ बताया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड के युवाओं के मेहनती, विश्वसनीय और कड़ी मेहनत करने के गुणों पर प्रकाश डाला।

सरकार का बड़ा फैसला, सभी विभाग के कर्मचारियों को अब ऑनलाइन ही मिलेगा अवकाश

17 देशों के प्रतिनिधि ने लिया हिस्सा

आपको बता दें कि इस रघुबर सरकार की ओर से आयोजित इस समिट में 17 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले समिट के संबंध में झारखंड कौशल विकास के डायरेक्टर रवि रंजन और सीईओ अमर झा ने कहा था कि यह समिट तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसमें 12 कंपनियों के साथ एमओयू किया जाएगा। यह भी बताया गया था कि दुबई में आयोजित होने वाले एक्सपो 20-20 के लिए 60 हजार ड्राइवरों की जरूरत होगी उसके लिए झारखंड में स्किल डेवल्पमेंट सेंटर खोले जाएंगे। इस तरह से झारखंड सरकार ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने का प्लान तैयार कर लिया है।

 


Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Miscellenous India / झारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो