24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार से मेट्रो सेवाएं शुरू, स्मार्ट कार्ड के साथ टोकन से भी कर सकेंगे यात्रा: DMRC

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के लिए यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ टोकन के साथ यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Jun 2021, 8:01 PM IST

delhi_metro.jpg

Tokens and smart cards to be allowed for commuting in Delhi Metro from Monday onwards: DMRC

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। लिहाजा, सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अनलॉक के तहत सोमवार से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी और यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

हालांकि, मेट्रो सेवाओं को आम जनता के लिए 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के लिए यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ टोकन के साथ यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, सात जून से मेट्रो ट्रेनें 50 फीसद यात्रियों के साथ चलेंगी

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, "कल (सोमवार) से दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों की अनुमति है। हालांकि संपर्क रहित संचार को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी।" अधिकारी ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट कार्ड पर मौजूदा 20 फीसदी छूट में कोई बदलाव नहीं होगा जो लंबे समय से लागू है।

50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू होंगी मेट्रो सेवा

मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के बाद के बाद मेट्रो सेवाओं को बंद कर दी गई थीं। हालांकि, अब जब कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है तब सरकार ने सोमवार से मेट्रो सेवाओं को आम जनता के लिए 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :- Delhi Lockdown: दिल्ली मेट्रो के टाइम टेबल में बदलाव, जानिए लॉकडाउन के दौरान किस समय चलेगी मेट्रो

डीएमआरसी ने शनिवार को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मेट्रो रेल के अंदर किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों के अंदर केवल 50 प्रतिशत बैठने की अनुमति होगी।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान COVID-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सेवाओं को 10 मई को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को उपलब्ध ट्रेनों में से केवल आधी ही अलग-अलग लाइनों पर लगभग 5 से 15 मिनट की समयावधि के साथ सेवाएं मिल सकेंगी। इसके बाद बुधवार से और ट्रेनें अपने समय पर उपलब्ध रहेंगी।