scriptजिम्नास्ट दीपा कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने किया शानदार स्वागत | Tripura greets ace gymnast Dipa Karmakar with a grand reception | Patrika News
विविध भारत

जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने किया शानदार स्वागत

अगरतला हवाईअड्डे पर हजारों की तादाद में प्रशंसक, अधिकारी, शुभचिंतक दीपा और उनके कोच बिशेश्वर नंदी को लेने पहुंचे थे।

Aug 22, 2016 / 06:14 pm

विकास गुप्ता

Gymnast Dipa Karmakar

Gymnast Dipa Karmakar

अगरतला। ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट खिलाड़ी दीप कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को शानदार स्वागत किया। अगरतला हवाईअड्डे पर हजारों की तादाद में प्रशंसक, अधिकारी, शुभचिंतक दीपा और उनके कोच बिशेश्वर नंदी को लेने पहुंचे थे।

दीपा के स्वागत में हजारों दो पाहिया वाहनों ने सड़कों को घेर लिया था। दीपा ने अपने स्वागत समारोह में कहा कि आने वाले एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए बेहद मेहनत करूंगी। मैं भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।

दीपा ओलम्पिक में 52 साल बाद क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट हैं। दीपा ने कहा कि मैं और खुश होती अगर मैं रियो ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीत पाती। मैं टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए पूरा जी जान लगा दूंगी।

Home / Miscellenous India / जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने किया शानदार स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो