विविध भारत

Ranveer Singh: एक्टिंग और एनर्जी से 10 वर्षों में बॉलीवुड पर छा गया ‘गली बॉय’

Ranveer Singh ने महज 10 वर्षों में बॉलीवुड में बनाई अपनी एक अलग पहचान
2010 में बैंड बाजा बारात से लेकर गली बॉय तक रणवीर ने अभिनय से जीता करोड़ों का दिल
6 साल चले प्रेम संबंधों के बाद 2018 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से की शादी

Sep 02, 2020 / 06:05 pm

धीरज शर्मा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह

नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) में यूं तो कई कलाकार आए और बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन कुछ अभिनेताओं ने ना सिर्फ अभिनय किया बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों में अलग पहचान भी बनाई है। ऐसे ही अभिनेताओं में शुमार है रणवीर सिंह ( Raveer Singh )। फिल्मी बैकग्राउंड के ना होने के बाद भी रणवीर सिंह ने कम समय में बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बना लिया है।
बड़े-बड़े निर्माता और निर्देश रणवीर सिंह को अपनी फिल्मों में लेने के लिए तैयार हैं। हीरो के रूप में बाजीराव हो या फिर विलेन के तौर पर खिलजी दोनों ही रोल में रणवीर ने अपने किरदारों से एनर्जी और एक्टिंग का पॉवर पैक अपने दर्शकों और चाहने वालों को दिया। लोगों ने भी उन्हें खूब पसंद किया। आईए एक नजर डालते हैं रणवीर सिंह के अब तक के करियर पर।
कंगना रनौत ने आखिर ऐसा किया ट्वीट किया जिसकी चपेट में आ गए रणवीर सिंह, रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बिजनेस परिवार में पैदा हुए रणवीस का नाम सिन्धी परम्परा के मुताबिक रणवीर भवनानी रखा गया। भले ही पारिवारिक पेशा बिजनेस था, लेकिन रणवीर का मन शुरू से ही अभिनय के लिए धड़क रहा था।
एजुकेशन
रणवीर सिंह ने शुरुआती शिक्षा हसाराम रिजुमल वाणिज्य और अर्थशास्त्र महाविद्यालय से पूरी की। इसके बाद ब्लूमिंगटन के इंडियाना यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में बैचलर की डिग्री। इस डिग्री के बाद रणवीर आगे की पढ़ाई के लिए अमरीका चले गए। इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर की डिग्री पूरी करने के बाद वे फिल्मो में अपना करियर बनाने के लिये भारत वापिस आए।
2010 में फिल्मों में एंट्री
रणवीर को पहले से एक्टिंग में शौक था और वो कॉलेज में थिएटर में भाग लेते रहते थे, लेकिन रणवीर ने 2010 में बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात से सीधे यशराज बैनर से बॉलीवुड में एंट्री ली। फिल्म सुपर हिट रही और रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई।
इसके बाद रणवीर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म लूटेरा (2013), फिर दिपिका पादुकोण के साथ संजय लीला भंसाली की ट्रैजिक रोमांस फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) की, इसके बाद उन्होंने एक और सफल फिल्म गुंडे (2014) की थी। 2015 में उनकी दो फिल्में दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी की। इन फिल्मों ने बॉलीवुड में रणवीर का सिक्का जमा दिया।
रणवीर सिंह और अवॉर्ड
रणवीस सिंह को उनके काम के लिए तीन फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें बैंड बाजा बारात (2010) के लिये बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड और प्रियंका चोपड़ा और दिपिका पादुकोण के साथ आयी फिल्म बाजीराव मस्तानी (2016) के लिये बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। इसके बाद 2020 में उन्हें फिल्म गली बॉय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि 2019 में पद्मवात में खिलजी के रोल के लिए उन्हें क्रिटिक अवॉर्ड मिला।
इसके अलावा उन्हें आईफा समेत कई अन्य बड़े अवॉर्ड मिले।ॉ
रोमांस से लेकर रोमांच तक अपने अभिनय से बॉलीवुड पर इस सितारे ने छोड़ी अलग छाप

रणवीर-दीपिका की शादी
दीपिका पादुकोण के साथ लंबी प्रेम कहानी चलने के बाद वर्ष 2018 में रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका से इटली के लेक कोम्‍बो में शादी की है। रणवीर साल 2012 में आई अपनी फिल्‍म गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। करीब 6 वर्ष तक उनका दीपिका से अफेयर चला।
रणवीर सिंह और विवाद
अपने 10 वर्ष के करियर में रणवीर सिंह कुछ विवादों से भी जुड़े रहे। अगस्त 2012 में, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “एक था टाइगर” देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की नाकारात्मक प्रतिक्रिया लिखी। जिसकी फिल्मजगत में काफी आलोचना की गई। वहीं आपत्तिजनक कार्यक्रम एआईबी नॉकआउट में भी रणवीर पर अश्लीलता फैलाने की वजह से आलोचना हुई थी।

Home / Miscellenous India / Ranveer Singh: एक्टिंग और एनर्जी से 10 वर्षों में बॉलीवुड पर छा गया ‘गली बॉय’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.