26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranbir Kapoor: रोमांस से लेकर रोमांच तक अपने अभिनय से बॉलीवुड पर छोड़ी अलग छाप

कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी के Ranbir Kapoor ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग मुकाम बर्फी से लेकर संजू और जवानी दीवानी से लेकर रॉक स्टार तक अभिनय से छोड़ी अलग छाप अलग-अलग कैटेगरी में पांच बार मिल चुका फिल्म फेयर अवॉर्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Sep 2020, 5:10 PM IST

Ranbir Kapoor

अभिनेता रणबीर कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) में वैसे तो हर कोई अपनी अगल पहचान बनाता है लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जिसने इंडस्ट्री कई उम्दा कलाकार दिए। इन्हीं में से एक परिवार कपूर फैमिली। जी हां कपूर खानदार की चार पीढ़ियों ने एक से बढ़ कर एक कलाकार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दिए। पृथ्वीराज कपूर, राजकपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, करिशमा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) । रणबीर कपूर ने अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है।

आईए जानते हैं रोमांटिक हीरों से कई दिलों को धड़काने वाले इस हरदिल अजीज अभिनेता रणबीर कपूर के बारे में।

कंगना रनौत ने ऐसा क्या किया ट्वीट की चपेट में आ गए रणबीर, रणवीर समेत कई बॉलीवुड दिग्गज, जानें पूरा मामला

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ। रणबीर ने बॉलीवुड में अपने पूर्वजों का नाम रोशन करते हुए चौथी पीढ़ी का नेतृत्व किया है। रणबीर परदादा पृथ्वीराज कपूर, दादा राज कपूर के पोते और प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं।

2007 में फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम
रणबीर कपूर शुरू से ही अपने पुरखों की तरह फिल्मों ही करियर बनाना चाहते थे। यही वजह रही कि उन्होंने 2007 में फिल्मों से बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की। सांवरिया फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन रणबीर सिंह ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

2008 में रणबीर ने बचना-ए-हसीनों में युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई। खास तौर कई युवतियां उनकी फैन बन गईं। इसके बाद रणबीर कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय के अलग-अलग रूप दिखाई फिर चाहे रॉक स्टार हो, जवानी दीवानी हो या फिर संजू रोमांस से लेकर संजीदा अदाकारी तक रणबीर कपूर ने लोगों के बीच अलग छाप छोड़ दी।

इसके बाद 2009 में रिलीज हुई 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में हैप्पी क्लब के अध्यक्ष रूप में रणबीर जितने कूल दिखे, उतने ही दीवाने वे रॉक स्टार में दिखे।

साउथ के सुपर स्टार का 40 फीट ऊंचा पोस्टर लगाते समय तीन फैन्स की हुई मौत, हादसे पर ये बोले अभिनेता

फिल्म फेयर अवॉर्ड
रणबीर को बेस्ट एक्टर के लिए 2012 में रॉकस्टार, 2013 में बर्फी और 2019 में संजू के लिए फिल्म फेयर मिला। वहीं 2010 में अजब प्रेम की गजब कहानी और रॉकेट सिंह के लिए 2012 फिल्म फेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी मिला।

एजुकेशन
रणबीर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्‍‍काटिश स्‍कूल, माहिम से पूरी की है। लेकिन उनका कभी भी पढ़ाई की तरफ झुकाव न‍हीं रहा। एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्‍स से पढ़ाई करने के बाद वे फिल्‍म मेंकिंग के गुर सीखने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए।

कुछ अनछुई बातें
- रणबीर कपूर का असल नाम रणबीर राज कपूर है और उनका ये नाम उनके ग्रैंडफादर के नाम पर रखा गया है।

- रणबीर नेजल देविएटेड सेप्टम नामक बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण ये तेज बात करते हैं और खाना भी काफी फास्ट खाते हैं।

- रणबीर कपूर पढ़ाई में कमजोर थे और नीचे से पांच छात्रों में जगह बनाते थे।

- रणबीर को घूमने के लिए इटली, न्यूयॉर्क और वेनिस देश काफी पसंद हैं और ये इन देशों में अक्सर घूमने के लिए जाया करते हैं।