दरअसल, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय ( Jamia Millia University ) की ओर से एक वेबिनार का आय़ोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि कमजोर वर्ग के बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। वेबीनार के माध्यम से बताया गया कि कैसे संसाधनों के अभाव में कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बेघर, प्रवासी और सड़कों पर रहने वाले बच्चों के सामने सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है। यह हालात महामारी के दौरान कई गुना बढ़ गए। जामिया विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क और सेंटर फॉर अर्ली चाइल्डहुड डेवलपमेंट एंड रिसर्च ने संयुक्त रूप से इस राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जामिया की कुलपति, प्रो नजमा अख्तर ने कहा कि COVID-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद, दैनिक और प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ। इसके अलावा पोस्ट लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा ( Online Education ) शुरू हुई, लेकिन इसके लिए इन गरीब बच्चों के लिए कोई तैयारी नहीं थी, क्योंकि उनके पास स्मार्ट फोन और अन्य जरूरी गैजेट्स जैसे साधन नहीं थे। इससे बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित रह गए।