एक तरफ जहां देश के कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी चल रही है वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली- एनसीआर में पारा में लगातार चढ़ेगा। वहीं दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा में भी लू के आसार रहेंगे। उत्तर भारत में ही गर्मी और लू के थपेड़ों की मार लोगों को झेलना होगी।