
आज कई राज्यों में होगी जमकर बारिश।
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच 'आसमानी कहर' ( Weather forecast ) भी लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में अब तक बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी कई इलाकों में मूसलधार बारिश (Heavy Rain) होने वाली है। IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के इलाकों में जमकर बारिश होने वाली है। लिहाजा, लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना है।
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। IMD ने इन तीनों राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट किया है। IMD के महानिदेशक मुत्युंजय महापात्र का कहना है कि सिस्टम डिप्रेशन दबाव में बदल कर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जाएगी। अगामी 24 अक्टूबर को डिप्रेशन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को पार कर सकता है। IMD का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में जमकर बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लगातार दबाव क्षेत्र कम होने से आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम बेहद खतरनाक रहेगा और मूसलाधार बारिश होगी। लिहाजा, यहां के लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
इन राज्यों में भी तेज हवा के साथ बारिश
IMD का कहना है कि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23 अक्टूबर को भारी से ज्यादा भारी बारिश होगी। वहीं, 24 अक्टूबर मेघालय और असम में मूसलाधार बारिश कीसंभावना है। यहां गरज के तेव हवाओं के भी चलने की संभावना है। इसके अलवा कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी कई इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिया है। इनमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तरी पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बार काफी देरी से मॉनसून लौट रहा है। इतना ही नहीं समुद्री तटों पर ऊंची लहरें उठने की भी संभावना जताई गई है। लिहाजा, मछुआरों से समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
Published on:
22 Oct 2020 08:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
