विविध भारत

Weather Update: 1962 के बाद दिल्ली में इस साल सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

IMD ने कहा कि दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा
IMD ने कहा, “2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Oct 31, 2020 / 05:06 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली ( Delhi Weather ) में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है। IMD ने कहा कि2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1962 के बाद सबसे कम है। 1962 में अक्टूबर का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।”

Urmila Matondkar को Kangana से भिड़ने का इनाम, Shivsena बना सकती है MLC का उम्मीदवार

तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था। इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

BJP वालों के लिए पहले महंगाई ‘डायन’ थी, अब ‘भौजाई’ बन गई : Tejashwi Yadav

13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। वहीं विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.4 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। इस दौरान हवा की गति 11.1 किमी प्रति घंटा होगी और आसमान साफ रहेगा।

काबुल के पास भूकंप के झटकों से कांपी धरती, घरों से निकल कर भागे लोग

पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद मोटी चादर से ढक ग

वही, शनिवार को हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद मोटी चादर से ढक गए, जिससे हिल स्टेशन जैसे केलांग और अधिक खूबसूरत नजर आने लगे। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सीजन की पहली बर्फबारी रही जो कि लाहौल-स्पीति जिले में केलांग और इसके आस-पास के जगहों पर हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और मनाली, जहां लंबे धूपभरे दिन निकल रहे हैं, वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.4 डिग्री और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

Bihar election 2020: Aishwarya Rai जदयू के लिए मांग रहीं वोट, किया रोड शो

न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल कुफरी में न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में यह 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकारी ने कहा कि लाहौल और स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर तक मध्य और निचली पहाड़ी इलाकों में मौसम काफी हद तक शुष्क रहेगा।

Home / Miscellenous India / Weather Update: 1962 के बाद दिल्ली में इस साल सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.