scriptभारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में कल रहेगी परेशानी | Weather Update: Fog, cold day condition, widespread rain, snowfall predicted by IMD | Patrika News
विविध भारत

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में कल रहेगी परेशानी

नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 20-21 जनवरी को मौसम में बदलाव।
उत्तर भारत में पारा 2-3 डिग्री तक नीचे गिरने की भविष्यवाणी।
पश्चिमी हिमालयी इलाके में हिमपात-बारिश की भी चेतावनी।

नई दिल्लीJan 20, 2020 / 09:20 am

अमित कुमार बाजपेयी

मौसम

मौसम

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सुदूर इलाकों में सोमवार को कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं, अगले दो दिन उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हिमपात और मैदानी इलाकों पर बारिश की भी संभावना है, जिसके चलते तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिया आप को बड़ा झटका, तोड़ लिया पार्टी का मौजूदा विधायक, मचा हड़कंप

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन के मुताबिक, “उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हिमालयी क्षेत्र के पश्चिम बंगाल और सिक्किम के सुदूर इलाकों में कल घना कोहरा छाया रहेगा।”
वहीं, हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा आगे बताया गया, “हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के सुदूर इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी।”
https://twitter.com/Indiametdept/status/1218812112090198017?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार को संभावना जताई थी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार-मंगलवार यानी 20-21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और व्यापक बारिश हो सकती है।

फांसी के फैसले के खिलाफ आज निर्भया का एक दोषी पहुंच गया सुप्रीम कोर्ट, कर दिया इतना बड़ा दावा
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया था, “20 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ संभवता पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके चलते 20-21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से में व्यापक बारिश या हिमपात हो सकता है।”
विभाग द्वारा उत्तर भारत के इलाकों में इसके चलते 2-3 डिग्री तापमान में कमी आने की भी भविष्यवाणी की गई थी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1218811826898518016?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में कल रहेगी परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो