3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप को झटका, एक विधायक ने झाड़ू छोड़ पंजा थामा

इससे पहले आप भी तोड़ चुकी है कांग्रेस का एक नेता। आज द्वारका से विधायक शास्त्री ने थामा कांग्रेस का हाथ। आने वाले दिनों में बढ़ सकता है पार्टी छोड़ने का सिलसिला।

2 min read
Google source verification
aap mla aadharsh shastri joins congress

aap mla aadharsh shastri joins congress

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। प्रदेश में चुनाव से पहले शनिवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा। आप के एक मौजूदा विधायक ने झाड़ू छोड़कर कांग्रेस का पंजा थाम लिया।

दिल्ली में द्वारका से आप के मौजूदा विधायक आदर्श शास्त्री ने शनिवार को कांग्रेस ज्वाइन की। शास्त्री ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में दिल्ली प्रभारी सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा।

बड़ी खबरः भाजपा ने दिल्ली चुनाव में नहीं दिया इस दिग्गज समेत इतनों को टिकट, इतनी बार अकेले दम पर जीता चुनाव

चुनाव के दौरान जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के विरोध का सामना करते हुए प्रदेश में अपनी मौजूदा सीटों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, तब पार्टी के एक मौजूदा विधायक का कांग्रेस में चले जाना स्पष्ट रूप से आप के लिए बड़ा नुकसान है।

वहीं, कांग्रेस में अभी भी सीटों के बंटवारे को लेकर माथा-पच्ची चल रही है और भारतीय जनता पार्टी 70 सीटों वाली विधानसभा में से शुक्रवार को 57 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जबकि आप दो दिन पहले ही अपने कैंडिडेट्स के नाम बता चुकी है।

जैसे-जैसे दिल्ली में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, नेताओं के एक पार्टी से दूसरे में जाने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टियां अपने सभी नेताओं पर नजर भी रख रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस में चल रहा प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने पर मंथन

गौरतलब है कि मटिया महल से पांच बार विधायक रहे शोएब इकबाल पिछले गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे थे।

मटिया महल के विधायक इकबाल, कांग्रेस के एमसीडी पार्षदों आले मोहम्मद इकबाल व सुल्ताना आबाद के साथ आप में शामिल हुए हैं। दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (2003 व 2008) रहे इकबाल 1993, 1998, 2003, 2008 व 2013 में विधायक रहे हैं। 2015 विधानसभा चुनावों में इकबाल को आप के आसिम अहमद खान ने हराया। वह जनता दल व कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ रहे हैं।

Story Loader