28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस में चल रहा प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने पर मंथन

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस में चल रहा प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने पर मंथन

सोनिया गांधी के आवास आयोजित की गई बैठक। बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद। आप और भाजपा जारी कर चुकी है सूची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 18 Jan 2020, 7:39 PM IST

sonia gandhi

झारखंड के विधायक सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे, सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस के कुछ MLA हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को एक बैठक आयोजित की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, मुकुल वासनिक, राजीव साटव, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने पहुंचे।

बड़ी खबरः भाजपा ने दिल्ली चुनाव में नहीं दिया इस दिग्गज समेत इतनों को टिकट, इतनी बार अकेले दम पर जीता चुनाव

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची बाद में शनिवार को ही जारी की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 70 में से 60 सीटों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अब शेष 10 सीटों पर फैसला होना बाकी है, क्योंकि कांग्रेस ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को चार सीटें देने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आप के कुछ बागी विधायकों को भी उम्मीदवार बनाएगी, जो पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होने हैं। मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी।

अभी-अभी भाजपा ने जारी कर दी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसका नाम जुड़ा और कटा

कांग्रेस ने 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन किया, मगर 2015 के चुनावों में पार्टी शून्य पर सिमट गई थी। उस चुनाव में आप ने इतिहास रचते हुए 67 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने तीन सीटें हासिल कीं।

आप ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा ने अभी तक 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।